फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रधान बने अनूप गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिनेश शर्मा को महासचिव की कमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कनिष्ठ अभियंता संघ बिलासपुर के चुनाव सोमवार को आयोजित किए गए। इसमें अनूप गौतम को एक बार फिर प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। चुनावों की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार और मुख्य सलाहकार सीता राम ने की।
विज्ञापन

संघ की पूरी कार्यकारिणी का विस्तार इस दौरान किया गया। इसमें दिनेश शर्मा को महासचिव और वैभव को वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। राजेंद्र को आयोजन सचिव, राघव कैंथ को संयुक्त सचिव और संजय शर्मा को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा घुमारवीं से राघव कैंथ, सदर से आकाश, श्री नयना देवी जी से राजीव और झंडूता से रोहित कौशल को मंडल सचिव में नियुक्त किया गया। राजीव कुमार और सीताराम ने सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर संघ को मजबूत बनाएंगे और कनिष्ठ अभियंताओं के हित में कार्य करेंगे। वहीं प्रधान अनूप गौतम ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का फिर से उन पर विश्वास जताने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसकाे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही सभी के साथ मिलजुल कर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें