सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रौड़ा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।
समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अग्निचक्र साहसिक खेल प्रस्तुत कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के उपकुलपति कुलदीप अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा समिति के संरक्षक चेतराम ने की। कार्यक्रम में संगठन मंत्री राजेंद्र मुख्य वक्ता रहे।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद पांचवीं कक्षा के छात्रों ने गणेश वंदना पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
नर्सरी और केजी कक्षा के विद्यार्थियों का फेंसी ड्रेस भी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा वंदेमातरम देशभक्ति गीत पर विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य पेश किया।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों और अभिभावकों में भावनात्मक लगाव का होना जरूरी है। आज की भागदौड़ की जिंदगी में भावनाएं गौण होती जा रही है। विद्या भारती ऐसे ही नैतिक मूल्यों का ज्ञान दे रही है।
इन्हें किया गया सम्मानित
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विश्वमोहन के माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विश्वमोहन ने आईएएस की परीक्षा उतीर्ण की है। इसके अलावा एमबीबीएस को चयनित दीक्षा चौधरी, विदेश से एमबीबीएस कर रहे अंशुल धीमान के माता पिता को भी सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रों प्रज्ञा शर्मा, अक्षिता कटोच, प्रणव शर्मा, राहुल राणा, अभिषक गोयल सहित मेरिट सूची में आने वाले दिव्यांश भारद्वाज, अक्षत शर्मा, सौरभ चंदेल, अनमोल, सिद्धांत, सचिन ठाकुर, तरुण चंदेल, अंचल मिश्रा, सूरज ठाकुर, आयुष, हर्षित शर्मा, विजय कुमार, चंदन, विनित शर्मा, साहिल चौधरी, शिखर चंदेल, विजय कुमार, योगेश कुमार, नीरज सोनी, सौरव शर्मा, नेहा राय, किरण, कन्निका, राधिका, सिमरन, आस्था, शालिनी, रता ठाकुर, सिमरन ठाकुर, बबीता ठाकुर, नेहा ठाकुर, पलक, पायल, भव्या, स्मृति, अंकित कुमार और राजेश कुमार को इनाम मिले।
यह रहे समारोह में उपस्थित
समारोह में विद्यालय के निदेशक एवं हिमाचल शिक्षा समिति के जिला सह मंत्री प्रेम लाल शमा, प्रबंधक रोशन लाल, एसवीएम निहाल के प्रधान इंद्र सिंह डोगरा, प्रबंधक दीप, शिव पाल मन्हंस, राजेंद्र, जगतपाल, रोशन लाल ठाकुर, जीवन बत्रा, महेंद्र बख्शी, प्यारे लाल चौधरी, प्रेम लाल शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।