फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर गदगद हुए बरमाणा के मेधावी

Sun, 31 Jan 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में बीडीसी सदस्य रमेश संडयार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा ने शैक्षणिक और खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह के दौरान वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा शैलजा प्रथम, अक्षय द्वितीय और मनीषा व मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


जमा दो कक्षा विज्ञान संकाय में प्रिया बंसल प्रथम, कोमल द्वितीय और वीरता वर्मा तृतीय, वाणिज्य संकाय में प्रतीक्षा प्रथम, मधु द्वितीय और पुष्पा तृतीय, कला संकाय में अभिषेक प्रथम, नीलम कुमारी द्वितीय और अनुपमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं। जमा एक कक्षा के विज्ञान संकाय में आरती, शब्बू परवीन और अजय शर्मा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

वाणिज्य संकाय में खुशबू प्रथम, मुस्कान द्वितीय और विकास तृतीय, कला में निशा शर्मा प्रथम, रचना द्वितीय और शिल्पा को तृतीय स्थान अर्जित करने पुरस्कृत किया गया।

वहीं सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के खिताब में छठी कक्षा के शुभम ठाकुर, सातवीं के महफूज आलम, आठवीं की पूनम कुमारी, नौवीं के साजन मल्लिक, दसवीं की शैलजा शर्मा, 11 वीं के रोहित ठाकुर, प्रतीक्षा, शुभम शर्मा और जमा दो के शब्बू परवीन, रितिका कुमारी और सीमा को नवाजा गया।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बास्केटबाल और वालीबाल स्पर्धा में स्कूल का नाम रोशन करने वाले राघव, तेज कुमारी और अमित को पुरस्कृत किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शिवानी, मोहम्मद इरफान, अभय चौहान, राघव, गौरव, निशांत, रजनीश और अवनीश को इनाम मिले। इस दौरान विवेक और अन्नपूर्णा को बेस्ट स्काउट एवं गाइड के सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान अमर सिंह चौधरी, रावमापा सोलधा के प्रिंसिपल योगराज, डीएवी बरमाणा की वरिष्ठ शिक्षिका सविता गौतम, डीपीई राजकुमार, उपप्रधान बरमाणा पंचायत नतीश कुमार, पंजगाईं पंचायत प्रधान सुशील कुमार, उपप्रधान अनुराग, पूर्व बीडीसी राकेश कुमार और पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें