फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों ने भंगड़ा और नाटी डालकर मचाया धमाल

विज्ञापन
बिलासपुर के द विंटेज हाल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
द विंटेज हाल स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। द विंटेज हाल स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बिलासपुर में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने भंगड़ा, समूहगान, हरियाणवी डांस, देश भक्ति गीत और नाटी डाली। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अधिराज सिंह, अमाया खान, अधिराज, आदित्य ठाकुर, शौर्य, श्रद्धा, भूमिका, ओरियाना, शिवांगी, सक्षम, माधव, अरमान, नक्ष, आराध्या, हर्ष, सुनिधि, कृतिका, शानव, शिविका, दिवशी, आदित्य तिवारी और विहान को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गायत्री शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि मनोज जोशी प्रधानाचार्य वेद धारा ग्लोबल स्कूल नादौन ने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा की आवश्यकता, महत्व और शिक्षा में आ रहे बदलाव के विषय में बताया। इस मौके पर आनंद दुबे, प्रीति अरोरा, नरेंद्र दत्त शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें