फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटेड़ में सत्यम शिवम सुंदरम...की गूंज

Sat, 13 Feb 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर भटेड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पारुल ठाकुर, यशिका शुक्ला, प्रियंका ठाकुर, रक्षित, शिवांश, स्पर्श चौहान, सिमरन और स्पर्श सहित कक्षा प्रथम से आठवीं तक में टॉप रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। अक्षिता ने सत्यम शिवम सुंदरम... गीत पर मनमोहक नृत्य पेश किया।

इशिता अज्ञैर सहेलियों ने प्रेम रतन धन पायो... वंशिका और सहेलियों ने बोले चूड़ियां बोले कंगना..., राधिका व सहेलियों ने पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


शौर्य ने इस धरती का स्वर्ग यहां पर... अज्ञैर आयूष ने भ्रष्टाचार पर भाषण दिया। दूसरी कक्षा के बच्चों ने नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं... गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस इस मौके पर बलदेव, राजेंद्र वशिष्ठ, सुरेश चड्ढा, अनीसा शर्मा और शशिपाल सहित बच्चों के अभिभावक और लोग उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें