राजकीय महाविद्यालय जुखाला में आयोजित विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेती छा
जुखाला कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान और प्राचार्य डॉ. ध्रुवपाल सिंह की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा, बिलासपुर से डॉ. नवप्रीत (सह-आचार्य, सीएफएम विभाग), डॉ. प्रतीक्षा पंडित (एसआर) और डॉ. प्रतीक (जेआर) रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे।
एमबीबीएस के 10 विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने एड्स : एक भयंकर बीमारी विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंजली शर्मा प्रथम, तमन्ना, रुचिका और रश्मि द्वितीय, जबकि रंजीता और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन राइटिंग में अंजलि प्रथम, आस्था और रंजीता द्वितीय, जबकि ज्योति, रुचिका और अभय तृतीय स्थान पर रहे। रील मेकिंग में मानसी और रंजीता प्रथम, अभय द्वितीय, जबकि तमन्ना तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य डॉ. ध्रुवपाल सिंह ने कहा कि युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ. डिंपल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अभि कुकरेजा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।