फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अनिशा प्रथम

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में किशोर स्वास्थ्य दिवस के दौरान उपस्थ्ति बच्चे व अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) नाल्टी में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं के आदेशानुसार प्रधानाचार्य शशि शर्मा की अध्यक्षता में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दिवस पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने स्कूल के बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन के बारे में बताया। चंदेल ने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील अवस्था होती है।
विज्ञापन

इस अवस्था में बच्चा अच्छे की तरफ भी जाता है और बुरे की तरफ भी जाता है। जो बच्चे अच्छी संगत करते हैं, वह उच्च स्थान पर पहुंच जाते है और जो बुरी संगत करते हैं, वह अपराधी भी बन जाते हैं। ज्यादातर युवा आज बुरी संगत में जाकर नशे का शिकार हो रहे हैं। चाहे वह नशा बीड़ी, सिगरेट, शराब, भांग, गुटका खैनी, चिट्टा, दवाइयों के माध्यम से या इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाए। आज के 85 प्रतिशत से ज्यादा युवा नशे की चपेट में आ गए हैं। नशा करने वाले व्यक्तियों को ज्यादातर मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, लीवर का कैंसर, हृदय रोग अधिक मात्रा में होता है। आए दिन जो अपराध, बलात्कार, दुर्घटनाएं, चोरियां बढ़ रही हैं, वह सब नशेड़ी लोग कर रहे है। क्योंकि नशा करने से उनका दिमाग स्थिर नहीं होता।
इस मौके स्कूल के बच्चों में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर अनिशा, द्वितीय स्थान पर रिया व तृतीय स्थान पर आंचल रही। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नकद इनाम दिए गए। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण ठाकुर, अध्यापक अनिल कुमार, डॉ. अरविंद शर्मा, हंस राज, नरेश कुमार, विद्या सागर, नीलम शर्मा, मेघ सिंह, आशा कार्यकर्ता शशि बाला, प्रोमिला देवी, प्यारो देवी व लगभग 260 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें