फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4 लाख की आबादी के लिए नहीं है कोई दवा विशेषज्ञ

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। युवा कांग्रेस की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। बैठक के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष रैली निकाली। सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के तुरंत पश्चात हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए युवा नेता आशीष ठाकुर ने सरकार के खिलाफ जमकर गुब्बार निकाला। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लिए बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि इस जिले से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता होने के बावजूद यहां का जो क्षेत्रीय अस्पताल है वह आज के समय में रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है।
उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा, महेंद्र धर्माणी, त्रिलोक जम्वाल, सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, जीत राम कटवाल सभी नेता इस जिले से संबंधित हैं और अनुराग ठाकुर भी इसी संसदीय क्षेत्र से संबंधित हैं। बड़े ओहदों पर होने के बावजूद इन नेताओं को जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

आशीष ने कहा कि जिला की जनसंख्या 4 लाख से ज्यादा होने के बावजूद क्षेत्रीय अस्पताल में एक भी दवा विशेषज्ञ कार्यरत नहीं है जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर जिले में लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर करती है जिस वजह से यहां की जनता आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा सुदृढ़ नहीं है। लोग 50 किलोमीटर का सफर करके क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचते हैं पर उन्हें यहां उचित उपचार नहीं मिल पाता है जिस वजह से लोगों को स्थानीय निजी अस्पतालों के रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें