फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारभरथा में पशुशाला जलकर राख

विज्ञापन
धारभरथा में जलकर राख हुई पशुशाला। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर) स्वारघाट के समीपवर्ती गांव धारभरथा में दोमंजिला पशुशाला जलकर राख हो गई है। करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना स्वारघाट की टीम, अग्निशमन विभाग नयनादेवी की टीम, संत निरंकारी मिशन ब्रांच स्वारघाट और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। धारभरथा निवासी शांति राम पुत्र स्वर्गीय निक्कू राम की पशुशाला में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। पशुशाला की ऊपरी मंजिल पर घास और तूड़ी रखी थी। इस कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। पशुशाला में बंधे पशुओं को स्थानीय लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर कुटैहला पंचायत के उपप्रधान रोहित ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत कुटैहला के प्रधान बालकृष्ण ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को बकरी शेड बनाने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें