घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में यातायात नियमों की अवहेना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में सोमवार को हेलमेट नहीं पहनने पर 193 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया है। पुलिस की हिदायत के बाद भी लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते जिले में 193 चालान किए गए। इनसे पुलिस ने 18 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला है। एसपी दिवाकर शर्मा ने पुष्टि की है।