फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर लोकमित्र केंद्र में एक साल से नहीं बन रहे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। औहर के डिजिटल कॉमन सर्विस सेंटर में पिछले एक वर्ष से आधार कार्ड न तो अपडेट हो रहे हैं और ही नए बन पा रहे हैं। इस कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत के प्रधान प्रेमलता ठाकुर, उप प्रधान रणजीत वर्धन ने कहा कि पिछले कई बरसों से औहर में लोक मित्र केंद्र खुला है। कुछ समय तो यहां पर लोगों को अच्छी सुविधा मिलती रही। पिछले एक साल से यहां पर आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इस लोकमित्र केंद्र में पांच पंचायतों के लोग अपना कार्य करवाने के लिए आते हैं। आधार कार्ड न बनने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अपना कार्य करने के लिए लोगों को बिलासपुर या घुमारवीं जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और धन बर्बाद हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने आईटी विभाग शिमला से आग्रह किया है कि औहर लोकमित्र केंद्र में आधार कार्ड बनाने की सुविधा बहाल की जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें