फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में अंनशिवा का पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- उच्च विद्यालय सलनू में मनाया विश्व रैबीज दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च विद्यालय सलनू में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के आदेशानुसार विश्व रैबीज दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चमन लालपुरी ने की। इस अवसर पर भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अंनशिवा ने पहला, अंकिता ने दूसरा और जागृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मोनिका ने पहला, मानसी ने दूसरा और सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि रैबीज के बारे में लोगों को जागरूक करने और इस जानलेवा बीमारी से लोगों को बचाने के उद्देश्य से हर साल विश्व भर में रैबीज दिवस मनाया जाता है। यह बीमारी रैबीज वायरस के इन्फेक्टेड जानवरों के काटने की वजह से इंसानों में फैलती है जो इन्फेक्टेड बिल्ली, कुत्ते और बंदर के काटने से मनुष्य में हो सकती है। यह दिमाग में सूजन का कारण भी बन सकती है। रैबीज एक जेनेटिक बीमारी है। इसकी मृत्यु दर 100 प्रतिशत है। 99 प्रतिशत मामलों में कुत्तों की वजह से इंसान में रैबीज फैलता है। उन्होंने कहा कि कुत्तों और बिल्लियों का हर साल रैबीज के विरुद्ध टीकाकरण कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अपने पालतू जानवरों की अच्छी देखभाल करें। उन्हें भरपूर खाना और रहने के लिए सुरक्षित स्थान दें। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें