फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर खड्ड किनारे अज्ञात व्यक्ति ने फेंके खराब खाद्य पदार्थ क पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम ने दिए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
विज्ञापन

- फेंके गए पैकेटों पर अंकित नहीं है निर्माण और एक्सपायरी डेट की तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत मेला मैदान के पास सीर खड्ड किनारे अज्ञात व्यापारी ने खराब खाद्य पदार्थों को खुले में फेंक दिया। इससे किसी अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है।
हैरानी इस बात की है कि इन पैकेट पर न तो निर्माण तिथि अंकित है और न ही एक्सपायरी डेट। यही नहीं इन खाद्य पदार्थों पर बनाने वाले का नाम और पता तक अंकित नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि बड़े पैमाने पर किस तरह के नकली खाद्य पदार्थ बाजार में बेचे जा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग आंखें मूंदकर सोया हुआ है। घुमारवीं शहर में ऐसे कई व्यापारी हैं जो बच्चों के लिए खाद्य पदार्थों का उत्पादन करते हैं। अंदेशा है कि इनमें से किसी व्यापारी ने यह हरकत की है। ऐसे में यह सामग्री यदि कोई मवेशी या बच्चे ने खाली तो वह भी बीमार हो सकता है। खड्ड के किनारे अक्सर प्रवासी कामगारों के बच्चे घूमते रहते हैं। इस तरह से व्यापारी ऐसे खराब हो चुके पदार्थों को खुले में फेंक रहे हैं। उसे साफ मालूम पड़ता है कि प्रशासन इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। इस वजह से यह दुकानदार अपनी दुकान में खराब हो चुके माल को अक्सर या तो बेच देते हैं या फिर ज्यादा खराब होने पर इस तरह खुले में फेंक रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि जिस स्थान पर यह खराब खाद्य पदार्थ फेंके गए हैं, वह स्थान नगर परिषद कार्यालय, उप मंडल अधिकारी और पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर परिषद को निर्देश जारी किए गए हैं कि इस तरह एक्सपायर खाद्य पदार्थों को खुले में फेंककर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में केस दर्ज करवाएं। ताकि पुलिस मामले की जांच कर उस व्यक्ति तक पहुंच सके।
- गौरव चौधरी, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें