फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं के भदरोग में जल्द स्थापित होगी औद्योगिक इकाई

Mon, 27 Oct 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के भद्रोग में जनसमस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
12 करोड़ की लागत से होगा बुनियादी ढांचे का निर्माण
विज्ञापन

करयालग में 64 करोड़ की लागत से बनेगा 132 केवी सब स्टेशन
विस क्षेत्र में 25 साल तक खत्म होगी लो-वोल्टेज की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र औद्योगिक विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों को रोजगार, शिक्षा और उद्योग के अवसरों से जोड़ा जाए ताकि लोग आत्मनिर्भर बन सकें। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत सियूं के तहत आने वाले गांव भदरोग, कुठाखर और चेरी का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भदरोग में चयनित औद्योगिक क्षेत्र का शीघ्र विकास किया जाएगा, जिसके बुनियादी ढांचे पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, अपशिष्ट जल प्रबंधन और लॉजिस्टिक सेवा जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे औद्योगिक इकाइयों को सुचारू संचालन का वातावरण मिले। धर्माणी ने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से घुमारवीं ही नहीं, बल्कि पूरे बिलासपुर जिले का औद्योगिक परिदृश्य बदलेगा। स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे बेरोजगारी में कमी आएगी। साथ ही स्थानीय निकायों की आय में वृद्धि होगी और सार्वजनिक सेवाएं और मजबूत होंगी। उद्योगों के समूह बनने से घुमारवीं क्षेत्र एक उभरते औद्योगिक हब के रूप में विकसित होगा। सरकार उद्योगों के साथ तकनीकी शिक्षा संस्थानों के विस्तार पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है, ताकि कौशलयुक्त जनशक्ति स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके। घुमारवीं क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। इसके लिए करयालग में 64 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी का सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परियोजना से अगले 20 से 25 वर्ष तक लो-वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा बम्म-हटवाड़ और बगैड़ में भी नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पंचायत के तहत आईटीआई भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिस पर 15 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के 5 करोड़ 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं, और चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। आईटीआई भवन, औद्योगिक क्षेत्र और प्रस्तावित डिजिटल यूनिवर्सिटी से यह इलाका घुमारवीं का तेजी से विकसित होता शहरी क्षेत्र बनेगा। भदरोग गांव में विकास कार्यों को गति देने के लिए रेन शेल्टर निर्माण को तीन लाख रुपये, सड़कों की मरम्मत के लिए 3 लाख रुपये और पुलिया निर्माण को 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान पवन कुमार, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, रामस्वरूप, रामकृष्ण पटियाल, पंचायत सदस्य कांता शर्मा और विद्या देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

घुमारवीं के भद्रोग में जनसमस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें