फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिव मंदिर बंदला में 25 जून को सजेगा अखाड़ा

Thu, 18 Jun 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
25 वर्षों से लगातार दंगल का हो रहा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में 25 जून को दंगल का आयोजन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि यह दंगल लगातार 25 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बंदला के पूर्व प्रधान व आयोजक राम लोक ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष यह दंगल 25 जून को होता है। इसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवान दमखम दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि दंगल के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से लगातार इस दंगल को भव्य बनाया जा रहा है। इस बार दंगल में तीन खिताब रखे गए हैं। बाल केसरी में में 10 से 15 वर्ष की आयु के पहलवान भाग लेंगे। इसमें विजेता पहलवान को एक हजार रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 800 रुपये इनाम दिया जाएगा। हिम केसरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष रखी गई है। इसमें विजेता पहलवान को 2100 रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 1500 रुपये इनाम दिया जाएगा। वहीं बड़ी माली के विजेता पहलवान को 3100 रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 2500 रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस दंगल में बढ़ चढ़ कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें