फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनुराग शर्मा सहित कांग्रेस ने बनाए पांच महासचिव

Thu, 18 Jun 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की अध्यक्ष अंजना धीमान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार के अनुमोदन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
कार्यकारिणी में मनिंदर सिंह चंदेल, बंत सिंह चंदेल, जीत राम शर्मा और राजेश ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव पद पर अनुराग शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, अमरजीत कौर, रणवीर सिंह ठाकुर और हुसैन अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, पूर्व विधायक बीरू राम किशोर, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल और एचपीसीसी महासचिव विकास ठाकुर और विवेक कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी में 18 सचिवों और 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन



यह बने सचिव
लेख राम धीमान, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अनीता शर्मा, सतीश कुमार चंदेल, सुमन ठाकुर, संजीव धीमान, करम देव गौतम, हीरा पाल चौहान, सुलक्षना पठानिया, सुरेश भारद्वाज, रमेश गर्ग, राजेश ठाकुर, राज कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अब्दुल मजीद, नीलम सूद, सुरेंद्र ठाकुर, प्रीति भाटिया।
विज्ञापन


इनसेट

कार्यकारिणी सदस्य

अनिल चौहान, राम लाल ठाकुर, सुरेंद्र राणा, सरला चौहान, नंद लाल, दया राम सहोता, हंस राज, अश्वनी कुमार शर्मा, यश पाल चंदेल, हेम चंद ठाकुर, सीमा ठाकुर, मृदुल चंदेल, राजेश ठाकुर, जागीर सिंह मेहता, अजय ठाकुर, लेख राम ठाकुर, वीना महाजन, भगत सिंह, अछरी देवी, चंपा देवी, ओंकार शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें