फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में हड़ताल के चलते एंबुलेंस सेवाएं ठप

Fri, 26 Dec 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल  बिलासपुर  के बाहर 102 और 108 कर्मचारी धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर निकली रोष रैली
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सीटू से संबद्ध एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर बिलासपुर जिला के 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी दो दिन की पूर्ण हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में रोष रैली निकाली। शहर में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन यूनियन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीटू लखन पाल शर्मा और महासचिव सीटू विजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहें।
विज्ञापन

यूनियन और सीटू पदाधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मेडस्वान फाउंडेशन कंपनी की ओर से वर्ष 2022 में नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वर्ष 2010 में इन्हें जीवीके कंपनी ने नियुक्त किया था, लेकिन उस कंपनी की ओर से कर्मचारियों को छंटनी भत्ता, ग्रेच्युटी और अन्य देय लाभ नहीं दिए गए। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य मिशन इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। इससे पहले भी हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया। इसी कारण इस बार दो दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया। सीटू के जिला अध्यक्ष लखन पाल शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने सरकारी नियमानुसार वेतन, ओवरटाइम, सभी प्रकार की छुट्टियां, वाहनों की मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, बीमारी के दौरान पूरा वेतन देने, हाईकोर्ट और श्रम विभाग के आदेशों का पालन न करने और यूनियन नेताओं के प्रति प्रताड़ना की नीति नहीं बदली, तो यूनियन को अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 10 सालों से काम कर रहे है लेकिन अभी तक 10 से 15 हजार रुपये वेतन दे रहे है। उन्होंने कहा कि 108 और 102 कर्मचारियों को चालक के समान वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा आज शाम तक यह हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें