फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं अपना आत्मविश्वास जगाकर बनें अपराजिता

विज्ञापन
बिलासपुर आईटीआई में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु छात्र? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मंगलवार को आईटीआई बिलासपुर मेें महिलाओं के अधिकार और आत्मनिर्भरता पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियां अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने अंदर आत्मविश्वास जगाकर आत्मनिर्भर और अपराजिता बनें। कार्यक्रम में 200 प्रशिक्षु छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लड़कियों में जागरूकता लाते हैं। इन कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि लड़कियां अपने अंदर आत्मविश्वास जगाकर आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अपराजिता बनने के लिए आत्मविश्वास मजबूत करने की आवश्यकता है। दृढ़ निश्चय और कुछ कर गुजरने की चाह एक लड़की को भी फौलाद बना देती है। यही संकल्प हमें अपराजिता बनाता है।
इनसेट
किसी से डरने की नहीं जरूरत : उर्वशी
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि लड़की होने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप किसी से डरें। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन काम करें। पहला पढ़ाई, दूसरा कमाई और तीसरा गलत के खिलाफ लड़ाई। घर-परिवार हो, स्कूल-कॉलेज हो या फिर काम करने की जगह, कहीं भी किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट
अमर उजाला का अच्छा प्रयास : कल्पना
शिक्षिका कल्पना ने कहा कि अमर उजाला के इस अभियान में लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्हें अपने अधिकारों व जीवन में आगे क्या करना है इसके बारे में दिशा मिलती है। उन्होंने इस अभियान को अमर उजाला का अच्छा प्रयास बताया।
इनसेट
लड़कियां खुद आगे आकर बनें आत्मनिर्भर : रीना
शिक्षिका रीना ने कहा कि लड़कियों को खुद आगे आकर आत्मनिर्भर बनना है। माता-पिता को अपनी बेटियों की उड़ान में सहायक बनना चाहिए।
इनसेट
महिला सबसे सशक्त है, महिला सबला है : आरती
शिक्षिका आरती ने कहा कि जिस भी ट्रेड में प्रशिक्षण लेे रही हैं, उस ट्रेड में स्टार्टअप शुरू कर आगे बढ़ें। महिला सबसे सशक्त है, महिला सबला है।
बेटियां खुद को कमजोर न समझें : मोनिका
शिक्षिका मोनिका ने कहा कि अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। बेटियां खुद को कमजोर न समझें। अपने अंदर आत्मविश्वास जगाकर आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें।
लड़कियां अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक : सोनिका
प्रशिक्षु सोनिका ने कहा कि लड़कियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अगर लड़कियों को अपने अधिकार पता होंगे तो भेदभाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास जगाने में कारगर : निशा
प्रशिक्षु निशा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लड़कियों में आत्मविश्वास जगाने में कारगर सिद्ध होते हैं। नए-नए विचार सुनने को मिलते हैं, जो आगे चलकर हमारे काम आते हैं।
योजनाओं का लाभ लेकर स्टार्टअप शुरू करूंगी : यास्मीन
प्रशिक्षु यास्मीन ने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। इसलिए सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपना स्टार्टअप शुरू करूंगी।
स्टार्टअप शुरू करने के लिए मिली दिशा : शिक्षा
प्रशिक्षु शिक्षा शर्मा ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपना स्टार्टअप शुरू करूंगी। कार्यक्रम में एक एक दिशा मिली है। उन्होंने इस अभियान को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें