अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का लोगो।
10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में 16 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स (90 प्रतिशत अंक के ऊपर वाले) विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला एवं मिनर्वा इंस्टीट्यूट घुमारवीं संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। एपीसी अकादमी घुमारवीं और अर्नी यूनिवर्सिटी कांगड़ा की इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, एनएचपीसी चंबा, एनएफसीआई चंबा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी चंबा, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी, द मैग्नेट्स पब्लिक स्कूल हमीरपुर, नव विभोर पब्लिक स्कूल शुगलवान, हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू, डॉ. गोयल आई केयर, विनायका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, क्रिस्टन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू आदि सह प्रायोजक की भूमिका में रहेंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिए सुबह 9 से 10 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी या अभिभावक इस नंबर 82197-15887 पर संपर्क कर सकते हैं।