फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा के साथ, कौशल विकास, आत्मविश्वास जरूरी : सुरेश

Fri, 21 Mar 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं महाविद्यालय में कार्यशाला व व्याख्यान माला का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट सोसायटी (एचईआईएस) बीवॉक, कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल, कोऑपरेटिव सोसायटी खंड विकास घुमारवीं की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला व व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोसायटी के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने बीबीए और रिटेल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान में आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा के साथ, कौशल विकास और आत्मविश्वास आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक जगदीश चंद शर्मा ने बच्चों को जीवन में सहकारिता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर खंड विकास घुमारवीं के विस्तार अधिकारी एवं निरीक्षक विजय कुमार ने युवा बिजनेस मॉडल एंड इटस रेलेवंस और जिला औद्योगिक केंद्र बिलासपुर की विस्तार अधिकारी पूनम कुमारी ने उद्योग विभाग में आत्म रोजगार एवं उद्यमिता की योजनाएं विषय पर अपना व्याख्यान दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने सभी विभागों और अधिकारों का इन महत्वपूर्ण विषयों पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को चुनने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॅरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के प्रभारी प्रो. सीताराम, बीबीए, बीवॉक की विभागाध्यक्ष प्रो. रजनी ठाकुर, प्रो. पूजा, प्रो. रवि कुमार, प्रो. भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें