फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटरों के बीडीटीएस की कार्यकारिणी पर धांधली और मनमानी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टैंड डिमांड में हेराफेरी की कही बात, गेट पास सिस्टम पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

बोले, समय पर डिमांड रोककर चहेते ऑपरेटरों को किया जा रहा आवंटन
बरमाणा विस्थापित औसती कमेटी के सदस्य बोले, मनमानी से आम ऑपरेटरों में भारी रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सोसायटी की कार्यकारिणी पर धांधली और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बरमाणा विस्थापित औसती कमेटी के सदस्य एवं ऑपरेटर होशियार सिंह ठाकुर और अन्यों ने कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन खुद को स्वच्छ छवि का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।
उन्होंने कहा कि स्टैंड डिमांड का निर्धारित समय दोपहर 3:45 बजे है, लेकिन कार्यकारिणी के पदाधिकारी जानबूझकर डिमांड को रोक लेते हैं और बाद में शाम 6:25 बजे अपने चहेते ऑपरेटरों की गाड़ियों को ढुलाई कार्य आवंटित कर देते हैं। इससे आम ऑपरेटरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि गेट पास जारी करने में भी भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जिला से आए दिन बांस, खैर और अन्य सामग्री से लदी गाड़ियां बाहरी राज्यों के लिए रवाना होती हैं, लेकिन इनकी कोई विधिवत डिमांड बीडीटीएस में दर्ज नहीं होती। यदि कभी डिमांड दिखाई भी जाती है, तो उसमें भी कार्यकारिणी के करीबी लोगों को ही प्राथमिकता दी जाती है। कहा कि एसीसी सीमेंट प्रबंधन की ओर से 60:40 अनुपात से अलग गेट पास दिए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीडीटीएस प्रधान और पूरी कार्यकारिणी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग खुद को ट्रांसपोर्टरों के बीच साफ-सुथरी छवि का बताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अंदरखाने मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह, सुनील कुमार, अनु कुमार, अमित कुमार, दलेल सिंह, रोशन लाल, सुभाष कुमार, रवि कुमार, कमल कुमार, होशियार सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
होशियार सिंह की गाड़ी गलत तरीके से लोड करती हुई पकड़ी गई थी। इसके बाद सभा ने उनकी गाड़ी को 15 दिन के लिए ब्लैकलिस्ट रखा था। इसी कारण इस तरह के आरोप सभा पर लगा रहे हैं। सभा पारदर्शिता के साथ अपना काम कर रही है। कहा कि अभी तक 15 दिन के लिए ही गाड़ी ब्लैकलिस्ट होती थी लेकिन भविष्य में अगर कोई गाड़ी गलत तरीके से लोड करते हुए पाई गई तो उसे तीन माह के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। -नीलम चंदेल, बीडीटीएस प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें