फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहले बन चुकी सड़कों, रास्तों के लिए फिर बजट जारी कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल की पट्टा पंचायत के विकास कार्यों पर उठे सवाल
विज्ञापन

उपप्रधान ने प्रधान की कार्यशैली पर बीडीओ से की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की पट्टा पंचायत में विकास कार्यों को लेकर उपप्रधान की ओर से उठाए सवालों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि पंचायत में पहले से बन चुकी सड़कों और रास्तों के लिए अब लाखों रुपये का बजट स्वीकृत किया जा रहा है।
उपप्रधान मनोज भंडारी ने कहा कि हाल ही में छह विकास कार्यों के लिए बजट पास किया है। इनमें मुख्य सड़क से नगरों-कुठाकर एंबुलेंस मार्ग तथा मुख्य सड़क से विशन दास के घर तक सड़क निर्माण शामिल है। उपप्रधान का दावा है कि ये सड़कें पांच वर्ष पहले बन चुकी हैं।
विज्ञापन

उपप्रधान ने कहा कि बलोह और स्नोर गांव की सड़कें पक्की हैं और ग्रामीण उनका नियमित उपयोग कर रहे हैं। फिर भी इन्हें दोबारा बनाने के लिए करोड़ों रुपये का बजट पास किया गया। उन्होंने कहा कि यह विकास के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी है। कहा कि यदि पंचायत वास्तव में विकास कार्य करवाना चाहती है, तो ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाना चाहिए जहां अभी तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं।
पैसा मंजूर हुआ है, लेकिन यह देखा जाएगा कि धरातल पर काम हुए या नहीं। पहले हुए कार्यों के लिए दोबारा बजट जारी होने की प्रक्रिया की भी जांच की जाएगी। शिकायत की तुरंत जांच की जाएगी, ताकि विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका न रहे।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा, बीडीओ, घुमारवीं
कुछ सड़कें अधूरी हैं और उनके लिए बजट मंजूर हुआ है। कुछ कच्ची सड़कों को पक्का किया जाएगा। आरोप गलत हैं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है।
रवि, प्रधान, पट्टा पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें