फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर अधूरे कार्य प्राथमकिता से कराए जाएंगे पूरे ़औलख

विज्ञापन
बिलासपुर की रहसेना किसान सेवा समिति में किसानों को संबोधित करते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। संव - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/केमरी। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में हर अधूरे कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद पूरी विधानसभा क्षेत्र को विकास कराकर और अधिक विकसित करना है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री शुक्रवार को ग्राम रहसेना में किसानों की गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आदर्श विधानसभा क्षेत्र में किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए 75 सरकारी नलकूप लगवाए हैं, जिससे किसानों को सिंचाई करने में और आसानी हो गई है। पचास गांवों में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने को ओवरहैड टैंक लगवाए गए हैं। सड़कों का जाल भी बिछाया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में रहसेना गांव में 18 करोड़ की लागत से जीटीआई का निर्माण भी शीघ्र कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य अधूरे विकास कार्य भी पूरे कराए जाएंगे। पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि भाजपा ही किसानों की हितैषी है। इस मौके भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रोहिताश मौर्य, मिलक ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मोहन लाल सैनी, भरत भूषण गुप्ता, हंसराज पप्पू, अमरीश पटेल, राजू शर्मा, विजय पाल मौर्य, भगीरथ गंगवार, राजू प्रजापति, डॉ. जानकी प्रसाद मौर्य, मलखान सिंह, हरपाल सिंह, पप्पू पाल आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन रोहिताश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें