बिलासपुर। नववर्ष 2020 के आगमन पर 12 परिवारों के घर किलकारियां गूंजी हैं। नए साल के पहले दिन जिला अस्पताल में पांच और निजी अस्पताल में 7 बच्चों ने जन्म लिया। 12 शिशुओं में 6 लड़के और 6 परिवारों के घर लक्ष्मी पैदा हुई। ये बच्चे इसलिए खास बन गए क्योंकि साल के पहले दिन ही इनका जन्म हुआ। अभिभावकों का कहना है कि साल के पहले दिन मिली सौगात को वे अच्छी परवरिश देंगे।