फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अखिल हिमालय व्यास उत्सव मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन फुटबाल के फाइनल में बरमाणा विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल हिमालय व्यास उत्सव मेले का रौड़ा सेक्टर के दुर्गा माता मंदिर में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रगति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष और गोरक्षक सुनील कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने व्यास उत्सव मेले का रिबन काटा और व्यास जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला में दिन के समय निबंध लेखन, चित्रकला, धीरे साइकिल चलाओ, दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का इनाम रात्रि कार्यक्रम के दौरान दिए जाएंगे। व्यास उत्सव के पहले दिन फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें फुटबाल क्लब बरमाणा ने फुटबाल क्लब बिलासपुर में 1-0 से हराया और खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर अजय, अविनाश कपूर, चमन गुप्ता, राजकुमार, व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चंदेल, कृष्णकांत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें