फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट, जिले में होगी भारी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के मौसम विभाग ने जिले के किसानों को भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की प्रभारी डॉक्टर दीक्षी तनोतरा ने बताया कि आने वाले समय में जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि अपने खेतों में पानी को खड़ा न होने दें, ताकि फसलें सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। आसमान में 4 से 6 ऑक्टा के आसपास बादल होने के कारण जिले में 66 मिली मीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तिलहनी व दलहनी फसलों के लिए अति उत्तम है। उड़द, मूंग, सोयाबीन, अरहर की बुआई के लिए यह समय अनुकूल है। टमाटर की फसल में फल सड़न, फल व तना छेदक नियंत्रण के लिए लंबडेसी हलोथरीन दवाई 100 लीटर पानी में 80 एमएल मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मक्की की अच्छी फसल के लिए पौधों में 20 सेंटीमीटर की दूरी होनी अति आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें