फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भी काफिला गुजरता, दया राम के पास जरूर रूकते थे राजा वीरभद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र के रहने वाले दयाराम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास नजदीकी रहे हैं। वीरभद्र सिंह का काफिला जब कभीे भी हमीरपुर-धर्मशाला की तरफ जाता तो वह घुमारवीं के गांधी चौक पर जरूर रुकते थे।
विज्ञापन

दयाराम ने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह गरीबों के मसीहा थे। उन्हें जमीनी स्तर से जुड़े व्यक्तियों से बहुत लगाव था। दयाराम तीन बार ब्लॉक कांग्रेस, तीन बार नगर परिषद के पार्षद व एक बार अध्यक्ष रहे हैं। वीरभद्र सिंह का प्यार ऐसा था कि जब भी गाड़ी जाती तो गांधी चौक पर दयाराम के पास रुककर हालचाल व राजनीति के बारे में जरूर चर्चा करते थे। दयाराम ने कहा कि वीरभद्र सिंह हर व्यक्ति को नाम से पहचानते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें