फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षिता अव्वल

Sun, 02 Feb 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा (मैहरी) में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी प
विज्ञापन
-नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा में कराई गई स्पर्धा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के परिणामों पर जागरूकता अभियान के तहत नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा (मैहरी) में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नवमी कक्षा की अक्षिता ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और आठवीं कक्षा की प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक बीएल धर्माणी ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के परिणामों पर जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों में विभिन्न स्थानों पर ऐसे पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किए गए पोस्टर लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि अब शिक्षा उप निदेशक बिलासपुर के आदेशानुसार चयनित पोस्टरों को ही विद्यालय परिसर में चिन्हित स्थानों पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें