फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किक बॉक्सिंग विश्व कप में रजत जीतने वाले अखिल ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत

Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहें युवा : अखिल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। किक बॉक्सिंग विश्व कप-2025 में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले बिलासपुर के अखिल ठाकुर का सोमवार को गृह जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, समाजसेवी केके कश्यप, फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रणजीत कश्यप, इं. सत्यदेव शर्मा, नौणी पंचायत की प्रधान निर्माण राजपूत, कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर, कमल, ईशान अख्तर आदि ने अखिल ठाकुर का स्वागत किया। इसके बाद हुए समारोह में अखिल ठाकुर को सम्मानित किया गया। समाजसेवी केके कश्यप ने अपनी ओर से ईनामी राशि का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल ठाकुर ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। युवाओं से अपील है कि नशे को ओर आकर्षित न हों। खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा किक बॉक्सिंग अभी हिमाचल में मान्यता प्राप्त खेल नहीं है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष इस खेल को प्रदेश में मान्यता देने की मांग रखी है। उन्होंने किक बॉक्सिंग को प्रदेश में मान्यता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, कोच को दिया। साथ ही उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन का भी आभार प्रकट किया। बता दें कि किक बॉक्सिंग विश्व कप 7 से 12 अप्रैल तक बैंकॉक में हुआ, जिसमें 68 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अखिल ठाकुर ने 89 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल तक का सफर तय किया। निर्णायक मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी से हुआ, जहां उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए। अखिल इससे पहले एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। तुर्की, पुर्तगाल, कंबोडिया और थाईलैंड समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें