छत्तीसगढ़ में हुई प्रतियोगिता, फाइनल में राजस्थान की खिलाड़ी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खेलो इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर वुमन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में बिलासपुर की साक्षी ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 9 से 12 अप्रैल तक किया गया।
प्रतियोगिता में 25 राज्यों से 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव बृज लाल चौहान ने बताया कि साक्षी ठाकुर ने 54 किलोग्राम भार वर्ग के टैंडिंग इवेंट में राजस्थान की खिलाड़ी को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साक्षी ठाकुर को जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के चेयरमैन चंद्रशेखर भारद्वाज, वाइस चेयरमैन मदन लाल, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष सुमन चड्डा, चमन लाल, प्रकाश ठाकुर, प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के चेयरमैन एचडी पचानी, अध्यक्ष जोगेंदर सिंह आजाद, उपाध्यक्ष बृज लाल चौहान, महासचिव मुहम्मद जावेद आदि ने बधाई दी है।