फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी में तीन दिन तक चलेगा अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी में तीन दिन तक चलने वाला अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव रविवार से शुरू हो गया। ग्रीष्मोत्सव के शुभारंभ पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्य रूप से शिरकत की। भराड़ी मंदिर से लेकर मेला मैदान तक ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मेला मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री ने बैल पूजन और खूंटी गाड़ कर मेले का शुभारंभ किया। मेला कमेटी की ओर से शाल और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।
प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को संजोए रखते हैं। मेले में आपसी भाईचारा बढ़ता है। खुशी का विषय है कि भराड़ी और आसपास के लोग पिछले 13 साल से आपसी सहयोग से इस मेले का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने गोसेवक सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य बेहद सराहनीय है। सुनील जिस तरह गोसेवा कर रहे हैं और छोटे बच्चों को देशभक्ति कार्यक्रम के लिए तैयार करना सराहनीय है। मेला मित्रां दा कहकर धूमल ने कहा कि राजनीति से दूर रहकर यह ग्रीष्मोत्सव आगे बढ़ रहा है। धूमल ने मेले के लिए 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती विद्या मंदिर भटेड़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूली बच्चों के अलावा विभिन्न महिला मंडलों की ओर से लोक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मेला कमेटी प्रधान करतार चौधरी, आजाद वर्मा, अमी चंद सोनी, ख्याली राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह : धूमल
मेले के शुभारंभ के बाद प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विषय में कांग्रेस आम जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून के जानकारों को पता है कि सदस्यता रद्द करना न्यायपालिका के हाथ है। कानून ने अपना कार्य किया है। इस पर राजनीति करते हुए कांग्रेस आम जनता को गुमराह कर रही है। इसके साथ ही सूबे की सरकार द्वारा संस्थान बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों की सहूलियत के लिए खोले गए संस्थान बंद करने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए धूमल ने कहा कि पहली तारीख को ओपीएस बहाल होनी थी, मगर यहां कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें