बिलासपुर। एम्स के निदेशक डॉ. वीएस नेगी ने रविवार शाम को विजयपुर पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जेपी नड्डा के ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स के निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई।
एम्स में चल रही एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाओं का भी नड्डा ने ब्योरा लिया। इस दौरान एम्स के उपनिदेशक सुखदेव नाग्याल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
नड्डा ने एम्स प्रबंधन द्वारा जिला अस्पताल में हफ्ते के पांच दिन शुरू की गई विशेषज्ञों की सेवाओं की सराहना की। कहा कि कोविड काल में जिला अस्पताल में चिकित्सकों की सेवाएं शुरू होने से जिला की जनता को राहत मिली है। उन्होंने एम्स की अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की। बताते चलें कि एम्स जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसको पूरा करवाने के लिए नड्डा खुद समय-समय पर इसके कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। नड्डा के ही प्रयासों से जनवरी माह में एम्स में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हुई हैं। एम्स के उपनिदेशक सुखदेव नाग्याल ने कहा कि जेपी नड्डा ने एम्स प्रबंधन के कार्यों की सराहना की। कहा कि प्रबंधन नड्डा की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार कार्य करेगा।