फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में जनवरी तक मिलेगी पाइप्ड गैस आपूर्ति

Thu, 09 Oct 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

दूसरे चरण में बिलासपुर शहर के पांच हजार घरों तक पहुंचेगी सुविधा

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एम्स के साथ किया एमओयू
एम्स की आवासीय कॉलोनी और कैंटीन को मिलेगी गैस सुविधा
चिह्नित स्थान पर एक करोड़ रुपये की होगी कंप्रेसिंग यूनिट स्थापित

सरोज पाठक
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए आपसी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए हैं। पाइपलाइन बिछाने का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है और बीपीसीएल ने जनवरी 2026 तक इसे धरातल पर उतारने का लक्ष्य तय किया है।
गैस वितरण प्रणाली को सक्षम बनाने के लिए कंपनी की ओर से चिह्नित स्थान पर कंप्रेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इस यूनिट पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह यूनिट गैस को प्रेशराइज कर संस्थान और बाद में शहर तक सप्लाई सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी भी मिल चुकी है। यह योजना स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। बीपीसीएल की ओर से तैयार कार्ययोजना के अनुसार इस योजना को दो चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा। पहले चरण में एम्स बिलासपुर परिसर को पाइप्ड नेचुरल गैस सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस चरण में एम्स की आवासीय कॉलोनी, हॉस्टल, कैफेटेरिया और कैंटीन को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति दी जाएगी। इस गैस आपूर्ति प्रणाली से एम्स परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे संस्थान को एलपीजी सिलिंडरों पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी और ईंधन की लागत में भी कमी आएगी। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और पर्यावरणीय प्रदूषण घटाने के लिहाज से भी यह कदम अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में बिलासपुर शहर को इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। बीपीसीएल की योजना के अनुसार, इस चरण में करीब पांच हजार घरों को डोर-टू-डोर पाइप्ड गैस सप्लाई से जोड़ा जाएगा। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को भी स्वच्छ ऊर्जा की सुविधा मिलेगी और सिलिंडर की झंझट खत्म होगा। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ब्रिजेंद्र पठानिया ने कहा कि परियोजना के संचालन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग समन्वयक एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। वहीं, प्रदेश स्तर पर प्राकृतिक गैस आपूर्ति के लिए नीति निर्माण का कार्य भी जारी है। इस नीति के लागू होने से भविष्य में अन्य सरकारी संस्थान और शहरी क्षेत्रों को भी पाइप्ड गैस नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

कोट
परियोजना का कार्य निरंतर जारी है। पहले चरण में एम्स बिलासपुर की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी डिजाइन, सुरक्षा मानक और पाइपलाइन रूट का निर्धारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन से बिलासपुर जिला स्वच्छ ऊर्जा उपयोग में अग्रणी जिलों में शामिल होगा।
मयूर चौवतिया, क्षेत्रीय प्रबंधक, बीपीसीएल

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें