फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एम्स बिलासपुर में बड़ा मौका, कम आवेदन, ज्यादा चांस... ₹10,000 महीना स्टाइपेंड भी मिलेगा

Sun, 12 Jul 2026 12:09 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

AIIMS Bilaspur Admission 2026: एम्स बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन नर्सिंग की 25 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक केवल 12 आवेदन आए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान हर महीने 10 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। बीएससी नर्सिंग और एक वर्ष अनुभव वाले जीएनएम अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो एम्स बिलासपुर (AIIMS Bilaspur) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन नर्सिंग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि 25 सीटों वाले इस कोर्स के लिए अब तक केवल 12 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। यानी पात्र अभ्यर्थियों के पास चयन की अच्छी संभावना है।

विज्ञापन


संस्थान के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 13 जून से शुरू हुई थी और इच्छुक उम्मीदवार 12 जुलाई दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की अपील की है।

इस एक वर्षीय पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन नर्सिंग कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 10 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। पूरे एक वर्ष में अभ्यर्थियों को 1.20 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कोर्स की फीस भी मात्र 2,465 रुपये रखी गई है, जिससे यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?
एम्स बिलासपुर के इस कोर्स के लिए बीएससी नर्सिंग पास अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव प्राप्त किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से प्रशिक्षण मिलने से अभ्यर्थियों को भविष्य में सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कम फीस, मासिक स्टाइपेंड और सीमित आवेदन संख्या इस कोर्स को और अधिक आकर्षक बना रही है।

एम्स प्रशासन का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं। कम आवेदन आने के कारण इस बार योग्य उम्मीदवारों के लिए चयन की संभावना पिछले वर्षों की तुलना में अधिक मानी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें