फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एड्स का इलाज संभव, जानकारी और सतर्कता ही बचाव

Wed, 02 Apr 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-औहर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, एचआईवी ,एड्स पर किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन-बिलासपुर की ओर से ट्रकर परियोजना बरमाणा के तहत औहर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा, जिसमें डॉक्टर विवेक पवार ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर पवार ने कहा कि एचआईवी, एड्स का अभी तक कोई इलाज संभव नहीं है, लेकिन सही जानकारी और सतर्कता से इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है। शिविर में उपस्थित लोगों को एचआईवी, एड्स और यौन रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इससे बचाव के उपाय बताए गए। स्वास्थ्य जांच के दौरान संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई और जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां भी दी गईं। शिविर में ट्रक चालकों को विशेष रूप से यौन रोगों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि यौन रोगों का समय पर इलाज संभव है, बशर्ते समय पर पहचान कर सही दवाओं का पूरा कोर्स लिया जाए। शिविर के अंत में लोगों को संदेश दिया गया कि एचआईवी, एड्स और यौन रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरुकता है। इसलिए सभी को इन बीमारियों के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें