फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीला रतुआ के बाद अब तूफान का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। क्षेत्र में बुधवार रात को भारी बारिश के साथ चली तेज आंधी ने किसानों की गेहूं की फसल को तबाह कर रख दिया है। पहले पीला रतुआ से फसल को नुकसान हुआ है, अब रही सही कसर अंधड़ ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन

जिला में वर्तमान में करीब 65 हजार परिवार ऐसे हैं, जो पूरी तरह से खेतीबाड़ी पर ही निर्भर हैं। इस बार किसानों को पहले पीला रतुआ ने परेशान किया, अब मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।
जिले के किसानों में राम रतन शर्मा, कृष्ण दास धीमान, बलदेव कुमार, मस्त राम, रतन चंद, प्रेम चंद, हंसराज, सुशील कुमार, विनोद शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में गेहूं की फसल पीले रतुए की चपेट में आने से किसान पहले ही परेशान हैं। वहीं अब बुधवार रात को अंधड़ और बारिश से किसानों की गंदम की फसल के साथ नकदी फसलों को भी नष्ट कर दिया है। जिससे किसानों की इस बार बंपर पैदावार की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

जिला में कुल 31,813 हेक्टेयर भूमि पर कृषि की जाती है जिसमें जिला के 65 हजार किसान परिवार खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। किसानों ने विभाग और सरकार से मांग की है कि किसानों को पीले रतुए, बारिश और अंधड़ से हुए नुकसान की जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी तेज आंधी के कारण क्षेत्र में गंदम की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, रही कसर अब पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें