फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औहर से झंडूता पहुंच गया बागवान प्रसार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। दो विधानसभा क्षेत्रों की छह पंचायतों के बागवानों में औहर बागवान प्रसार केंद्र बंद होने पर स्थानीय विधायक के प्रति भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

बागवान वेद प्रकाश शर्मा, प्यारेलाल, नंदलाल राणा, कैप्टन करतार सिंह, हेतराम, कैप्टन विजय चंदेल, प्रताप ठाकुर, प्रेमलाल वीणा, मनोहर लाल ठाकुर, धनीराम ठाकुर, हरिराम, राम प्रकाश, मदन लाल, मजनू राम, सहज राम, रामकृष्ण, सीता देवी, लौकी देवी, मुनिलाल धीमान ने बताया कि औहर बागवान प्रसार केंद्र के तहत 6 ग्राम पंचायतें औहर, हीरापुर, बकरोआ, बैहना जट्टा, डमली व दाड़ी बाड़ी आती थीं। अब स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग के कार्यकाल में औहर बागवान प्रसार केंद्र को बदलकर झंडूता विधानसभा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत समोह में रातोंरात बदल दिया गया।
विभाग चोरों की तरह रात के अंधेरे में औहर बागवान प्रसार केंद्र के कार्यालय का सामान गाड़ी में भर कर ले गया और यह सब कार्य विधायक के नाक तले हुआ, लेकिन विधायक ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले भी पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के कार्यकाल में भी प्रसार केंद्र को बदलने का प्रयास विभाग ने कई बार किया लेकिन पूर्व विधायक ने नहीं बदलने दिया। आज सैकड़ों बागवान अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकने पर मजबूर हैं। बागवानों ने विधायक राजेंद्र गर्ग से अनुरोध किया है कि औहर बागवान प्रसार केंद्र को दोबारा खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें