फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पडयालग और पट्टा गांव में जल्द लगेंगे कृषि शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दधोल में हुई प्रगतिशील कृषक संघ बिलासपुर की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रगतिशील कृषक संघ बिलासपुर की बैठक घुमारवीं उपमंडल के गांव दधोल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान बीएल लखनपाल ने की। बैठक में सबसे पहले संघ के दिवंगत पदाधिकारियों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही पडयालग और पट्टा गांव में कृषि शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न समूहों के सदस्य भी भाग लेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी प्रगतिशील किसानों, उनके बच्चों को पढ़ाई, खेलों में अग्रणी स्थान प्राप्त करने, कमजोर आर्थिक साधन वालों के लिए भी आर्थिक सहायता और पुरस्कार देगी। बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिया कि कार्यकारिणी की बैठक त्रैमासिक आवश्यक रूप से की जाए और स्वयं सहायता समूहों के कैंपों का भी नियमित रूप से आयोजन किया जाए, ताकि किसानों को नई-नई जानकारियां मिल सकें और स्वयं सहायता समूह की ओर से चलाई गई गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए कृषि विभाग, बागवानी विभाग और डीआरडीए से भी कार्यकारिणी संपर्क करेगी, जो समूह निष्क्रिय हो चुके हैं कार्यकारिणी उन्हें भी सक्रिय करवाएगी। बैठक में हरि सिंह ठाकुर, हेमराज शर्मा, रीता देवी, रवि ठाकुर, कपिला देवी, तृप्ता देवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें