फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में कृषि कानूनों के विरोध में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर ने कहा कि संसद में अलोकतांत्रिक ढंग से कृषि कानून पास हुआ है। इस कानून से किसानों की कमर टूट गई है। डॉ. बीरू राम शुकवार को ब्लॉक कांग्रेस की विरोध रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने झंडूता बस स्टैंड पर किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली को पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर, सतीश चंदेल, विवेक कुमार, डॉ. दलीप धीमान, गुरदास सुमन, चैन सिंह, चंद्रशेखर आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक कुमार, प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड के सचिव सुधीर सुमन, डॉ. दलीप धीमान, जिला सचिव श्याम सिंह परमार, राकेश मेहता, महासचिव सर्वजीत सिंह, नरेश सहोड़, राजकुमार कौशल, सीताराम नेगी, चंद्रशेखर, संजय कालिया, तुलसी राम, जितेंद्र चंदेल महासचिव, जसवंत चंदेल, गुरदास, कृष्ण राम, महिला इंटक झंडूता मधु चंदेल, पंकज राणा सोशल मीडिया झंडूता, ब्लॉक सेवादल के पवन कौशल, जगदीश चंदेल, इंद्र सिंह, प्रेम सिंह, बीडीसी सुखदेव संधू, बहादुर सिंह, बलदेव सिंह, अश्वनी चंदेल, कार्तिक चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें