दोनों टैक्सी यूनियनें मिलकर करेंगी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में बाबा बालक नाथ शाहतलाई टैक्सी यूनियन और चकमोह टैक्सी यूनियन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक के दौरान दोनों यूनियनों के बीच समझौता हुआ। इसके तहत भविष्य में दोनों यूनियनें मिल-जुलकर कार्य करेंगी।
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य टैक्सी चालकों व यूनियन सदस्यों के हितों की रक्षा करना तथा कार्य व्यवस्था को और अधिक सुचारू और बेहतर बनाना बताया गया। दोनों पक्षों ने यह भी सहमति जताई कि किसी भी समस्या या मतभेद की स्थिति में बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा। सभी सदस्यों ने भाईचारे, समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में शाहतलाई टैक्सी यूनियन की ओर से प्रधान लकी शर्मा, सचिव मनोज ठाकुर, सदस्य देवराज और चकमोह टैक्सी यूनियन की ओर से प्रधान अश्विनी कुमार, सचिव प्रवीण कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।