फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टिपर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, हक की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि भी यूनियन के समर्थन के लिए पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट के नौणी-शालाघाट फेज में काम न मिलने पर टिपर यूनियन बिलासपुर का अनिश्चितकालीन धरना कोठीपुरा में मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान चंदन चंदेल ने कहा कि यह उनके हक की लड़ाई है और इसके लिए किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने निर्माण कार्य में लगी कंपनी को भी चेताया कि अगर शीघ्र उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो, यह आंदोलन और तेज होगा, जिसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। चंदन ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि उनके हक के लिए कंपनी से वार्ता करें और उन्हें काम दिलाएं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद भी स्थानीय टिपरों को रोजगार नहीं दिया जा रहा। बीते कई महीनों से कंपनी प्रबंधन सिर्फ आश्वासन दे रहा है कि स्थानीय टिपरों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण में हमारी जमीनें गईं, सड़कें और संसाधन हमारे क्षेत्र के उपयोग में आ रहे हैं, लेकिन रोजगार बाहर वालों को दिया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। वहीं स्थानीय लोगों का हक छीना जा रहा है। चंदेल का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में क्षेत्र के युवाओं और मालिकों को सीधे तौर पर काम से जोड़ना सरकार और कंपनी दोनों की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों ही पक्ष हाथ खड़े किए बैठे हैं। चंदन ने कहा कि उनके स्थानीय जितनी भी यूनियन हैं, सभी उनके समर्थन में हैं। मंगलवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह, सदस्य प्रेम ठाकुर, नौणी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत और किसान नेता रोशन भी धरना स्थल पर पहुंचे और यूनियन का समर्थन किया। इस मौके पर यूनियन के चेयरमैन सतदेव शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें