फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर पहुंची तिब्बत की आजादी के समर्थन में ब्लैक हैट पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज चौक पर स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
विज्ञापन

पदयात्रा में बड़ी संख्या में तिब्बती कार्यकर्ता, युवा और समर्थक हुए शामिल
काली टोपी पहनकर, हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तिब्बत की आजादी, मानवाधिकारों की रक्षा और चीन की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से तिब्बती यूथ कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही ब्लैक हैट (काली टोपी) पदयात्रा मंगलवार को बिलासपुर पहुंची। कॉलेज चौक में स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने पदयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भारत-तिब्बत एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

कॉलेज चौक से परिधि गृह तक निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में तिब्बती कार्यकर्ता, युवा और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान भारत-तिब्बत एकता जिंदाबाद और फ्री तिब्बत के नारे लगाए गए। काली टोपी पहनकर और हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर तिब्बती यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष छीरिंग चोंपेल ने कहा कि यह पदयात्रा 31 मार्च को धर्मशाला के मैक्लोडगंज से शुरू हुई थी और मंगलवार को आठवां दिन है। उन्होंने बताया कि यात्रा को हर स्थान पर भारतीय नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के प्रति लोगों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। कहा कि इस यात्रा के माध्यम से चार प्रमुख मांगें उठाई जा रही हैं। पहली चीन की ओर से हाल ही में लागू किए गए जातीय एकता कानून को तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि तिब्बत का इतिहास स्वतंत्र रहा है। दूसरी चीन की ओर से हिरासत में रखे गए तिब्बती राजनीतिक कैदियों को बिना किसी शर्त के रिहा किया जाए। तीसरी तिब्बत के पर्यावरण की रक्षा की जाए, क्योंकि यहां से निकलने वाली नदियां करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं। चौथी भारत में पिछले करीब 70 वर्ष से मिले आश्रय और सहयोग के लिए भारत सरकार और देशवासियों का आभार प्रकट किया जाए। छिरिंग चोंपेल ने कहा कि ब्लैक हैट इस आंदोलन का प्रतीक है, जो चीन के अवैध कब्जे और तिब्बत में हो रहे कथित दमन के खिलाफ विरोध को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बत के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा 25 अप्रैल को राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। जहां संयुक्त राष्ट्र के दूतावास के समक्ष ज्ञापन सौंपकर इसका समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें