फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने किया सीएमओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों की कमी को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन आठवें दिन में प्रवेश कर गया है। सोमवार को युकां कार्यकर्ताओं ने सीएमओ बिलासपुर ऑफिस का घेराव किया और जमकर नारेबाजी रोष जताया। अनशन पर जिला युकां महासचिव संतोष कुमार व सचिव श्याम बर्धन हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में गूंगी बहरी सरकार राज कर रही है। आठ दिन अनशन को हो गए हैं। न तो सरकार का कोई नुमाइंदा न ही स्वास्थ्य विभाग का कोई आला अधिकारी युवाओं का कुशलक्षेम पूछने आया। इस मौके पर जिला युकां महासचिव पंकज ठाकुर, नरेश कुमार, कार्तिक चंदेल, जिला युकां सचिव सुनील ठाकुर, सदर युकां अध्यक्ष वीरेंद्र संधू, सदर उपाध्यक्ष अरुण ठाकुर, सदर युकां उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, सदर महासचिव ऋतिक सोनी, सदर युकां सचिव विकास कुमार, सदर युकां सचिव राजेंद्र कुमार, शहरी युकां अध्यक्ष वसीम मूसा, एनएसयूआई जिला महासचिव हर्षित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें