फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले पर भड़के

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का पुतला फूंकते सदर मंड? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/घुमारवीं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर जिला भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विस क्षेत्रों में ममता बनर्जी का पुतला जलाया। विस क्षेत्र सदर, श्री नयना देवी जी, घुमारवीं और झंडूता में कार्यकर्ताओं और भाजपा जिला पदाधिकारियों ने ममता बनर्जी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सदर विस क्षेत्र के मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर की अगुवाई में घाघस में पुतला फूंका गया। वहीं घुमारवीं के घुमाणी चौक में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिलासपुर के सपूत जेपी नड्डा पर हुए हमले की घोर निंदा की और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का पुतला जलाया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर संदीप चंदेल, चंद्रशेखर, चंदन शर्मा, दलेल ठाकुर, रणजीत ठाकुर, राजेंद्र चंदेल, शीतल चंदेल, सुरेश चंदेल आदि उपस्थित रहे। वहीं झंडूता और श्री नयना देवी जी में भी भाजपा पदाधिकारियों ने ममता बनर्जी का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें