फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 करोड़ के भुगतान को लेकर ठेकेदारों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में बुधवार को ठेकेदार एसोसिएशन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 60 करोड़ के लंबित भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि लंबित भुगतान को लेकर एक हफ्ते बाद एनएचएआई, आईएल एंड एफएस, गावर इंटरनेशनल कंपनी और ठेकेदारों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र चंदेल ने बताया कि बैंकों से ऋण लेकर फोरलेन प्रोजेक्ट का कार्य किया। बैंकों के पास जमीनें भी गिरवी हैं। लेकिन अभी तक कार्यों की पेमेंट नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि अपनी राशि के लिए पिछले 3 साल से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि अपनी फरियाद मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक को सुना चुके हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। इसी के चलते ठेकेदार एसोसिएशन ने बुधवार को उपायुक्त कार्यलय के बाहर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपायुक्त के साथ काफी समय तक चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अगले हफ्ते ठेकेदारों की लंबित पड़ी पेमेंट को लेकर एनएचएआई, आईएल एंड एफएस, गावर इंटरनेशनल कंपनी के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें