फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिनों से चली जल रक्षकों की हड़ताल से जिला में मची पानी की त्राहि त्राहि

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। जलरक्षकों की दो दिन से चल रही हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते जिले में पानी की किल्लत होने लगी है। अगर हड़ताल जारी रही तो लोगों को भारी पेयजल किल्लत का सामना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जल रक्षक संघ बिलासपुर के प्रधान रिंकू भाटिया, राज्य कोषाध्यक्ष भीम सिंग, नरेश कुमार, गीता राम, अरुण कुमार, अजय कुमार, मुकेश, अशोक कुमार आदि ने बताया कि दिनरात फील्ड में काम करने के बाद भी सरकार जलरक्षकों से सौतेला व्यवहार कर रही है। मात्र 110 रुपये दिहाड़ी दी जा रही है। महंगाई के इस दौर में जल रक्षकों को परिवार का पालन-पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम दिहाड़ी तीन सौ रुपये की जा रही हैं, वहीं जल रक्षकों को मात्र 110 रुपये दिहाड़ी देकर भद्दा मजाक किया जा रहा है। प्रदेश में करीब 7 हजार जल रक्षक हैं। प्रदेश सरकार इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश भर के जलरक्षक पांच दिन की हड़ताल पर हैं। कहा कि जलरक्षकों को जल शक्ति विभाग में मर्ज किया जाए। आठ वर्ष पूरे कर चुके जलरक्षकों को अनुबंध के दायरे में लाया जाए। मासिक मानदेय कम से कम सात हजार मिलना चाहिए। अगर जल्द मांगों पर गौर नहीं किया गया तो जलरक्षक सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें