फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-मटौर एनएच की अधिसूचना रद्द करने के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिसूचना को रद्द करने के विरोध में केंद्रीय मंत्री का पुतला फू? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिसूचना को रद्द करने तथा वाया जुखाला संपर्क मार्ग पर अत्यधिक यातायात वाली सड़क को टूलेन के अंतर्गत विस्तारीकरण न करने के खिलाफ लोगों ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अधिवक्ता रजनीश शर्मा, श्याम लाल, राम लाल, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार बिट्टू कुमार, प्रताप ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर मानकों के हिसाब से रखरखाव न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनएच का विस्तारीकरण न किया गया तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।
लोगों ने कहा कि ब्रह्मपुखर, घागस वाया जुखाला सड़क पर तीन सीमेंट कंपनियों और हजारों सैलानियों की गाड़ियां आती जाती हैं। वे शिमला-मनाली तथा धर्मशाला को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग के विस्तारीकरण और इसे टू लेन करने की वर्षों से मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 साल से पहले बने पुल जर्जर है। इन पुलों को न बदलने पर भी ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें