फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारू गांव की महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल के कसारू गांव में 55 वर्षीय विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने शुक्रवार देर रात आम के पेड़ से लटककर इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने घुमारवीं अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

महिला के भाई अशोक कुमार पुत्र लोभी राम गांव जोलपलाखी, डाकघर कुठेड़ा, तहसील घुमारवीं ने घुमारवीं थाने में केस दर्ज कर पति को इसके लिए दोषी बताया। अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन प्रमीला देवी को पति रणजीत तंग करता था। उससे मारता-पीटता भी था। अशोक ने संदेह जताया कि पति से तंग होकर ही बहन ने आत्महत्या की। घुमारवीं पुलिस ने भाई की शिकायत पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी है।
इस बारे में डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि महिला के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें