फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के विरोध में चौथे दिन भी अनशन जारी

Fri, 26 May 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-भराड़ी गांव में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ठेके को यहां से हटाया नहीं जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

चौथे दिन अजय कुमार, विजय कुमार अनशन पर बैठे। इस मौके पर लोगों ने सदर विधायक और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शराब ठेके को यहां से हटाने की मांग की।
लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। लेकिन, स्थानीय प्रशासन व सदर विधायक तमाशा देख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जल्द ठेके को दूसरी जगह पर खोलने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन धोखे में रखकर ठेका मालिक को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। लोगों ने तुरंत ठेके को गांव से किसी दूसरी जगह खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत ने कहा कि जब तक ठेका दूसरे स्थान पर नहीं खोला जाता तब तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें