फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में 19 नवंबर तक मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभी तक 190 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

-8 फरवरी को होगी लिखित प्रवेश परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में सत्र 2025-26 में नौवीं, 11वीं कक्षा की खाली सीटों के लिए प्रवेश की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी 19 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभी तक 190 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, इसमें नौवीं कक्षा में 110 और 11वीं कक्षा में 80 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


लिखित प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी। प्रवेश के लिए वह सभी इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हों। अभ्यर्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। 11वीं कक्षा के लिए अभ्यर्थी की आयु 01/06/2008 से 31/07/2010 दोनों तिथियों के बीच होनी चाहिए। नौवीं कक्षा के लिए अभ्यर्थी की आयु 01/05/2012 से 31/07/2012 दोनों तिथियों के बीच होनी चाहिए। प्राचार्य सतीश जोशी ने बताया कि दाखिले के लिए अभी तक 190 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 नवंबर तक आवेदन तक कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में दाखिले के लिए आवेदन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें